graduate aptitude test in engineering gate 2023 examination schedule

Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2023 Examination Schedule

Exam Date Government jobs

Graduate Aptitude Test in Engineering 2023 Examination Schedule : इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट GATE 2023 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट- www.gate.iitk.ac.in पर एग्जाम डेट 2023 की घोषणा की है। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE)

GATE Examination Schedule

Check Online Schedule

WWW.GOVTJOBALERTS.IN

GATE 2023 पूरा शेड्यूल चेक करें

  • 4 फरवरी 2023, शनिवार पहली शिफ्ट में CS पेपर का एग्जाम होगा। दूसरी शिफ्ट में AR और ME की परीक्षा होगी।
  • 5 फरवरी 2023, रविवार पहली शिफ्ट में EE, ES, XH की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में BM, CY और EC के पेपर होंगे।
  • 11 फरवरी 2023, शनिवार पहली शिफ्ट में GG, IN, MA, PE, XE और XL की परीक्षाएं होंगी। दूसरी शिफ्ट में AE, AG, BT, CH, EY, GE, MT, NM, PH, PI और TF सब्जेक्ट्स के एग्जाम लिए जाएंगे।
  • 12 फरवरी 2023, रविवार पहली शिफ्ट में CE1 और ST का एग्जाम लिया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में CE2 और MN का पेपर होगा।

GATE 2023 का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित होगा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, GATE 2023 में 29 पेपरों होंगे जो कुल 100 नंबर के है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न शामिल होंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार GATE Admit Card 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। गेट का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।